शराब के कारोबार में कदम रखते ही शेयरों में तगड़ा उछाल, Q2 तिमाही नतीजे भी रहे जबरदस्त; निवेशक टूट पड़े!

शराब के कारोबार में कदम रखते ही यह कंपनी के शेयरों आयी तगड़ी तेजी। तिमाही नतीजों में भी 19.5% बढ़ा नेट प्रॉफिट, अब कंपनी करेगी Carlsberg के साथ साझेदारी। ग्लोबल मार्किट में मजबूत बिक्री के चलते कंपनी में निवेशकों की उम्मीद बानी हुई है। कंपनी पहिलेसे ही बेवरेज के कारोबार में शामिल है जिससे कंपनी की रिटेल चैन भी मजबूत बानी हुई है ऐसे में अब शराब में एंट्री से कंपनी का विस्तार की राह और आसान होगी और जिसे नए सेगमेंट में कई गुना कंपनी के प्रॉफिट भड़ेगे जिसके चलते जीवेशको में होड़ मची है।

Varun Beverages की तिमाही कमाई में 19% की बढ़ोतरी

Varun Beverages Q2 Results: कंपनी ने आज अक्टूबर 29, 2025 को अपनी तिमाही रिजल्ट्स के रिपोर्ट जारी करे जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट 19% बढ़कर 745 करोड़ रुपए हो गया। इस प्रॉफिट ग्रोथ में मुख्य कारण वित्तीय लागत में कमी और भारत में डिपाजिट कैपिटल पर मिलने वाले इंट्रेस्ट में बढ़ोतरी रहे। इस तिमाही में कंपनी की कुल इनकम में भी 2% की बढ़त दर्ज की गई, जो 4,897 करोड़ रुपए रही। इस दौरान EBITDA मार्जिन में हल्की गिरावट आई है, जो 24% से 23.4% पर आ गया। यह रिजल्ट के चलते इनदिनों स्टॉक फोकस में ही बना हुआ था और आज रिजल्ट आते ही स्टॉक में 9.10% की तेजी देखने मिली।

यह भी पढ़े : कमबैक हो तो अनिल अंबानी के पावर स्टॉक जैसा! ₹3 से ₹46 पार, अभी भी है खरीदने का मौका।

बियर कंपनी Carlsberg के साथ नई साझेदारी

Carlsberg Africa Partnership: Varun Beverages ने शराब के व्यवसाय में विस्तार करते हुए अफ्रीका में Carlsberg के साथ एक पार्टनरशिप समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी से VBL को Ready To Drink और शराब में विस्तार करने का अवसर मिलेगा, जिसमें बीयर, शराब, व्हिस्की, रम, जिन, वोडका आदि शामिल हैं। यह रणनीति कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी और उन्हें भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्किट में भी और अवसर बनाने में मदत करेगी।

Varun Beverages ने और एक घोषणा की कि वह केन्या में अपनी सहायक कंपनी शुरू करेगी। यह कंपनी पेय पदार्थों का निर्माण, वितरण और बिक्री संभालेगी। केन्या में कंपनी की उपस्थिति उसके अफ्रीकी बाजार विस्तार की रणनीति का हिस्सा है जहां वह पहले से ही Zimbabwe, Zambia and Morocco जैसे देशों में सक्रिय है। केन्या में Subsidiary की स्थापना से VBL को इस क्षेत्र में अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़े : गौतम अडानी के इस स्टॉक में तूफान तेजी, दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, सीधे 120 रुपये से चढ़ा स्टॉक।

गोलबल और घरेलू बाजार में शानदार व्यापार

Varun Beverages की Q2 FY26 तिमाही बिक्री में 2.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमे ग्लोबल बाजारों से 9% उछाल खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका से आया था, जबकि भारत में भारी बरसात के कारण घरेलू बिक्री में स्थिरता रही। इस तिमाही में कुल बिक्री 273.8 मिलियन केस तक पहुंची, जिसमें 74% कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स थे, 4% नॉन-कार्बोनेटेड पेय, और 22% पैकेज्ड वाटर शामिल थे।

फ्रिज उत्पादन में Varun Beverages की एंट्री

Varun Beverages ने भारत में “White Peak Refrigeration Private Limited” नामक एक जॉइंट वेंचर भी स्थापित किया है, जिसका उद्देश्य विसी-कूलर और अन्य फ्रिज उपकरणों के प्रोडक्शन करना है। यह कदम कंपनी के रिटेल नेटवर्क और ठंडे प्रोडक्ट्स की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में है।​

Varun Beverages Share Price

आज 29 अक्टूबर 2025 को Varun Beverages स्टॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.10% बढ़त हासिल किई जिसमे 495.50 के लेवल पर क्लोजिंग हुई। शानदार रिजल्ट्स और नए शराब कारोबार से निवेशकों में होड़ देखने मिली जिसमे आज स्टॉक में 4,45,67,490 का वॉल्यूम देखने मिला जिसमे खास डिलीवरी में वॉल्यूम देखने मि जिससे पता चलता है रिटेल निवेशकों में पोस्टिव सेंटीमेंट बना हुआ है। कंपनी का कुल मार्किट कैप 1.68 लाख करोड़ का है जिसमे आज जबरदस्त ग्रोथ देखने मिली।

Ravi Jaipuria, Chairman, Varun Beverages Limited ने कहा, कंपनी का इस तिमाही में स्थिर प्रदर्शन रहा, जिसमें कंसोलिडेटेड सेल्स वॉल्यूम में 2.4% की ग्रोथ हुई है, जो गोलबल मार्किट में बढ़ोतरी से आयी जबकि भारत में लगातार बारिश के कारण घरेलू बिक्री कमजोर रही, ग्लोबल संचालन ने 9% की ग्रोथ दिखाई है।

यह भी पढ़े : Suzlon Energy में शानदार तेजी, 30 अक्टूबर पर सबकी नजर, कंपनी करेगी बड़ा एलान।

Written By – Abhishek Rodi

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

Join Now
close