गौतम अडानी के इस स्टॉक में तूफान तेजी, दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, सीधे 150 रुपये से चढ़ा स्टॉक।

गौतम अडानी की कंपनी Adani Green Energy के स्टॉक में पिछले दो दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के सितंबर तिमाही नतीजों में मुनाफा दोगुना से भी अधिक बढ़ा, जिसके चलते स्टॉक ने सीधे 150 रुपये की बड़ी छलांग लगाकर 1,145.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी के FY26 Q2 में शानदार प्रदर्शन ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है और बाजार में इस स्टॉक की मांग और मजबूत हुई जिससे स्टॉक में आज 30 अक्टूबर के दिन शानदार वॉल्यूम देखने मिला जिसमे 1,17,27,335 का वॉल्यूम आया और 1,337 Cr ट्रेडेड वैल्यू रही। यह तेजी कंपनी के बेहतर वित्तीय नतीजों और ऊर्जा उत्पादन क्षमता के विस्तार के कारण आई है, जिससे अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों ने बाजार में अलग पहचान बनाई है।

Adani Green Energy का शानदार प्रदर्शन

Adani Green Energy Q2 Results: अडानी ग्रीन एनर्जी ने इस फाइनेंसियल ईयर के शानदार Q2 रिजल्ट्स जारी किये जिससे स्टॉक में 12 फीसदी तेजी आयी है। कंपनी के सितंबर तिमाही नतीजों में मुनाफा 25 फीसदी से अधिक बढ़कर ₹644 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही के ₹515 करोड़ की तुलना में दोगुना से ज्यादा है।

कंपनी का कुल रेवेन्यू लगभग फ्लैट रहा, लेकिन power supply segement के रेवेनु 20% बढ़ा और EBITDA 17.4% बढ़कर ₹2603 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी की बढ़ती प्रॉफिटेबिलिटी और मजबूत ऑपरेशंस ने इसके शेयरों में भारी तेजी लाने में मदद की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नए capacity विस्तार और बेहतर Q2 परिणाम कंपनी को लंबे समय तक बाजार में स्थिर बनाए रखेंगे।

यह भी पढ़े : Suzlon Energy में शानदार तेजी, 30 अक्टूबर पर सबकी नजर, कंपनी करेगी बड़ा एलान।

फंडरेज़िंग में Adani Green पर भरोसा

अडानी ग्रुप लगातार अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए भारी मात्रा में फंड जुटा रहा है। इस साल की पहली छमाही में ही अडानी ग्रुप ने कुल 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा की नई क्रेडिट सुविधाएं हासिल की हैं। यह पैसा अलग-अलग कंपनियों जैसे अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के लिए जुटाया गया है। इस बड़ी फंडरेज़िंग से पता चलता है कि ग्लोबल लेंडर्स और बड़े निवेशक अब भी अडानी ग्रुप के कारोबार पर भरोसा करते हैं जो निवेशकों के लिए पॉजिटिव सेंटीमेंट है।

अडानी ग्रीन की बढ़ी क्षमता

अडानी ग्रीन एनर्जी की संचालन क्षमता वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 49% बढ़कर 16.7 गीगावाट (GW) हो गई है। कंपनी ने पिछले एक वर्ष में कुल 5.5 गीगावाट की नई क्षमता जोड़ी है, जिसमें से 2.4 गीगावाट क्षमता केवल पहली छमाही में ही बढ़ाई गई, जो कि पिछले वर्ष की पहली छमाही की तुलना में काफी अधिक है। कंपनी ने गुजरात के खवड़ा और राजस्थान जैसे संसाधन-समृद्ध क्षेत्रों में नई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक स्टार्ट किया है। कंपनी के CEO आशीष खन्ना ने बताया कि वे गुजरात में 30 GW क्षमता वाले अपने बड़े प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं, जो भारत के ग्रीन एनर्जी परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अडानी ग्रीन शेयर प्राइस

आज 30 अक्टूबर 2025 को अदानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1,145.50 के लेवल पर क्लोज हुआ है। जिसमे 3% फीसदी की बढ़त देखने मिली है। आज भी पिछले दिन के क्लोजिंग प्राइस 1112.50 से लगभग 32.90 रुपये स्टॉक ऊपर है। सेबी क्लीन चीट, बढ़ती फंडरेज़िंग और शानदार नतीजे के चलते स्टॉक इन दिनों फोकस में बना हुआ है और इन वजहों से स्टॉक में तेजी देखने मिल रही है।

Written By – Abhishek Rodi

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

Join Now
close