Suzlon Energy शेयर बाजार में एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में ही स्टॉक 9.93% फीसदी चढ़ा है। वॉल्यूम भी पिछले कई दिनों के मुकाबले काफी अधिक देखने मि रहा है जिसमे 31 अक्टूबर के दिन में ही 10,80,26,021 वॉल्यूम आया है और और इसका कुल 641 Cr ट्रेडेड वैल्यू रहा जो संकेत देता है कि बड़े निवेशक इस शेयर में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
इस तेजी पीछे प्रमुख कारण कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक है, जो 5.7 गीगावॉट (GW) से ऊपर पहुंच चुकी है। कंपनी ने हाल ही में सरकारी और कमर्शियल क्लाइंट्स से बड़े ऑर्डर हासिल किए हैं, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। साथ ही, रिटेल और लॉन्ग-टर्म निवेशकों ने अपनी होल्डिंग्स बढ़ाई हैं, जिससे शेयर की कीमत में मजबूती आई है।
यह भी पढ़े : ₹32 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट! Railway PSU स्टॉक में दिखेगा नया जोश. ..
4 नवंबर को जारी होंगे Q2FY26 रिजल्ट
Suzlon Energy Q2 Results: सुजलॉन एनर्जी 4 नवंबर 2025 को शाम 5:30 बजे अपने Q2 FY26 के तिमाही रिजल्ट जारी करेगी। मैनेजमेंट ने प्रीव्यू में बताया है कि मार्जिन थोड़े नरम रह सकते हैं क्योंकि मानसून के दौरान डिलीवरी और ऑपरेशनल कॉस्ट में ग्रोथ हुई है। लेकिन ऑर्डर बुक और डिलीवरी दोनों मजबूत बनी रहेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि रेवेनु में करीब 39% ग्रोथ की सम्भावना है।
एनालिस्ट Nuvama के अनुसार, Q2 में कंपनी का कुल रेवेनु ₹2,916 करोड़ तक पहुंच सकता है, जो पिछले साल के ₹2,103 करोड़ से बढ़ा है। डिलीवरी 375 मेगावॉट पर रहने की संभावना है। EBITDA ₹471 करोड़ हो सकता है, जिसकी मार्जिन 16% के करीब रहेगी। नेट प्रॉफिट 28% बढ़कर ₹258 करोड़ तक पहुंच सकता है।
ऑर्डर बुक में रिकॉर्ड ग्रोथ
सुजलॉन की सबसे बड़ी ताकत इसकी मजबूत ऑर्डर बुक है। कंपनी की ऑर्डर बुक 5.7 गीगावॉट तक पहुंच गई है जिसमे पिछले साल के 0.65 गीगावॉट की तुलना में लगभग 9 गुना अधिक है। इस ऑर्डर बुक में से 2.7 गीगावॉट commercial और industrial sector से आया है जबकि 1.2 गीगावॉट केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से और 1.2 गीगावॉट सार्वजनिक उपक्रमों से मिला है।
यह भी पढ़े : नवरत्न Defence PSU के ताबड़तोड़ नतीजे! शॉर्ट-टर्म में मिलेगा शानदार रिटर्न..
भारत में विंड एनर्जी का बढ़ता कारोबार
भारत में विंड एनर्जी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। देश की कुल ऊर्जा क्षमता वित्त वर्ष 2024 तक 48.16 गीगावॉट तक पहुंच गई थीऔर यह 2030 तक 107 गीगावॉट तक पहुंचने की संभावना है। इससे सालाना 11.26 फीसदी की CAGR दर का अनुमान लगाया जा रहा है।
Suzlon Energy शेयर प्राइस
Suzlon Energy Share Price: इस वीक के आखरी कारोबारी दिन में 31 अक्टूबर को मार्किट ओपन होते ही स्टॉक में शानदार तेजी देखने मिल रही है जिसमे स्टॉक की कीमत 2% फीसदी से ज्यादा बढ़ी थी और क्लोजिंग टाइम पर स्टॉक में 1.44% तेजी के साथ 59.35 लेवल पर स्टॉक क्लोज हुआ है। टेक्निकल चार्ट के अनुसार सुजलॉन का शेयर एक मजबूत अपट्रेंड में चल रहा है। शेयर का 52 वीक है 74.30 रुपये है जबकि 52 वीक लो 46 रुपये है।
सुजलॉन एनर्जी में देखी गई तेजी कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और भारत के बढ़ते renewable energy sector का बढ़ता प्रभाव है। कंपनी का ऑर्डर बुक 5.7 गीगावॉट (GW) से ऊपर पहुंच चुका है जिससे रिटेल निवेशकों में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना हुआ है।
Written By – Abhishek Rodi
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।