कमबैक हो तो अनिल अंबानी के पावर स्टॉक जैसा! ₹3 से ₹46 पार, अभी भी है खरीदने का मौका। Reliance Power

Anil Ambani की पावर कंपनी Reliance Power ने पिछले पांच सालों में निवेशकोको तगड़ा रिटर्न बनके दिया। कंपनी के शेयर 2020 में लगभग ₹3 के आस-पास थे, जो कि अब अक्टूबर 2025 में ₹46 के पार पहुंच चुके हैं। यह ग्रोथ 1221% से ज्यादा की है, जो अनिल अंबानी के तगड़ी कमबैक वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी ने अपनी कर्ज की जिम्मेदारी पूरी कर ली है और अब यह पूरी तरह से कर्ज मुक्त है। इस वजह से निवेशकों का कंपनी पर भरोसा बढ़ा है और शेयर के दामों में लगातार उछाल देखा जा रहा है जिसमे आज 29 अक्टूबर 2025 को शानदार वॉल्यूम के साथ 5.88% तेजी आयी है।

Reliance Power शेयर प्राइस

आज के दिन 29 अक्टूबर 2025 को रिलायंस पावर का शेयर NSE में ₹46.25 के लेवल पर क्लोज हुआ है जिसमे आज के दिन स्टॉक में 5.88% प्रतिशद की तेजी आयी है। आज स्टॉक ₹43.68 पर ओपन हुआ और ₹46.25 पर क्लोज हुआ इसमें आज कुल वॉल्यूम 8,67,79,552 रहा जिसमे कुल ट्रेडेड वैल्यू 402 करोड़ रही।​

यह भी पढ़े : गौतम अडानी के इस स्टॉक में तूफान तेजी, दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, सीधे 120 रुपये से चढ़ा स्टॉक।

5 साल में 1,221% प्रतिशद रिटर्न

Reliance Power ने पिछले पांच वर्षों में अपने निवेशकों को 1,221% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है। 20 नवंबर 2020 में कंपनी के शेयर सिर्फ ₹3 के करीब ट्रेड हो रहे थे, जो अब अक्टूबर 2025 में ₹46 के लगभग पहुँच चुके हैं। इस अवधि में कंपनी ने अपनी कर्ज मुक्त स्थिति हासिल की और वित्तीय प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार किया जिससे निवेशकों का इसपर और विश्वास बढ़ा है।

ब्रोकरेज फर्मों से मिली BUY रेटिंग

Reliance Power Share Price Target: रिलायंस पावर के स्टॉक पर कई प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने “BUY” रेटिंग दी है। इनमें Motilal Oswal, ICICI Securities, HDFC Securities, Kotak Securities और Axis Direct शामिल हैं। इन ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी की कर्ज मुक्त स्थिति, सुधारती वित्तीय स्थिति और एनर्जी सेक्टर में विस्तार को देखते हुए इसे खरीदने की सलाह दी है। Motilal Oswal ने टारगेट प्राइस ₹55 से ₹60 के बीच है, ICICI Securities ने लगभग ₹53 का टारगेट रखा है, जबकि HDFC Securities ने भी अपने टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹56 कर दिया है। Kotak Securities और Axis Direct भी इस स्टॉक को खरीदारी के लिए अच्छा विकल्प मानते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार रिलायंस पावर आने वाले समय में ₹65 से ₹100 तक पहुंचने की क्षमता रखता है जिससे निवेशकों में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना हुआ है।

अनिल अंबानी की पावर सेक्टर से जुडी यह कंपनी पिछले कुछ वर्षों में अपने भारी कर्ज को कम करने में सफल रही हैं। अब कंपनी कर्ज मुक्त होने से निवेशकों के बीच भरोसा बढ़ाया है। 2025 में रिलायंस पावर में अबतक रिलायंस पावर के शेयरों ने मजबूत प्रदर्शन किया है, जिससे इनके मार्केट कैप में भी शानदार ग्रोथ हुई है। इस समय अब रिलायंस पावर का मार्केट कैप 19,180 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।​

यह भी पढ़े : Suzlon Energy में शानदार तेजी, 30 अक्टूबर पर सबकी नजर, कंपनी करेगी बड़ा एलान।

By – Abhishek Rodi

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

Join Now
close