कौन से हैं वो 5 स्टॉक्स जिन पर Motilal Oswal ने लगाया बड़ा दांव? 40% तक रिटर्न का जबरदस्त मौका!

Motilal Oswal ने हाल ही में पांच खास शेयरों पर BUY रेटिंग दियी है, जिनमें निवेशकों को 40% फीसदी का अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। इन 5 चुनिन्दा स्टॉक्स को लेकर मोतीलाल ओसवाल के एक्सपर्ट्स ने रिसर्च के बाद निवेश की सलाह दी है।

Swiggy Share Price Target

Swiggy का शेयर फिलहाल करीब 407 पर ट्रेड कर रहा है। मोतीलाल ओसवाल ब्रोकरेज ने इसका टार्गेट प्राइस 560 रखा है। यानी अगर मौजूदा भाव से देखें तो लगभग 40% तक रिटर्न मिलने की उम्मीद है। हाल ही में स्विगी ने अपने फूड डिलीवरी बिजनेस में ग्रोथ के साथ नए शहरों में विस्तार भी किया है, जिससे कंपनी की कमाई बढ़ने की संभावना बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी का मार्केट शेयर और ऑर्डर वॉल्यूम लगातार बढ़ रहा है, जो अगले दो तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ का संकेत दे रहा है।

यह भी पढ़े : Green Energy सेक्टर से जुडी यह कंपनी बना रही करोड़पति। 6 महीनो में पैसा डबल, 3 साल में ट्रिपल…

Acme Solar Holdings

Acme Solar के शेयर की कीमत इस समय लगभग 265.80 है। मोतीलाल ओसवाल ने इसका टार्गेट प्राइस 370 बताया है, जिससे करीब 38% प्रॉफिट देने के चांस हैं। कंपनी भारत के कई राज्यों में सोलर प्लांट और हाल ही में ग्रीन एनर्जी पॉलिसी में आए बदलावों से मिले ऑर्डर्स का फायदा उठा रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक्मे सोलर की प्रोजेक्ट पाइपलाइन लगातार मजबूत हो रही है, जिससे कंपनी के शेयर की कीमत आने वाले दिनों में तेजी से आगे बढ़ सकती है।​

Dalmia Bharat Share Price Target

Dalmia Bharat का शेयर इस समय करीब 2,064.20 पर ट्रेड कर रहा है और इसका टार्गेट प्राइस 2660 रखा गया है। इसका मतलब है निवेशकों को लगभग 29% का रिटर्न मिल सकता है। डालमिया भारत देश की बड़ी सीमेंट कंपनी है और हाल ही की रिपोर्ट अनुसार, इनके प्रॉफिट में लगातार सुधार हुआ है। कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाई है इसके साथ ही कच्चे माल के खर्च को घटाने के लिए नई टेक्नोलॉजी अपनाई है। इससे कंपनी के शेयर के दाम में इजाफा आने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़े : 54 पैसे का स्टॉक बना निवेशकों का फेवरेट! सोलर बिजनेस में बड़ा कदम उठाते ही मच गया हड़कंप

Hindustan Unilever

Hindustan Unilever: HUL के शेयर फिलहाल 2,453.80 पर ट्रेड हो रहे हैं, और मोतीलाल ओसवाल ने इसका टार्गेट प्राइस 3060 बताया है। इस तुलना के अनुसार, 25% तक फायदा मिल सकता है। HUL भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में से एक है और इसकी पैरंट कंपनी यूनिलीवर ग्लोबल स्तर पर अपनी ब्रांड वैल्यू के लिए जानी जाती है। हाल के तिमाही नतीजों में कंपनी ने अपने प्रॉफिट, सेल्स वॉल्यूम और बाजार हिस्सेदारी में सुधार दिखाया है। बढ़ती मांग, मजबूत पोर्टफोलियो और कंज्यूमर बेस मजबूत होने की वजह से यह शेयर अगले सालों में भी बढ़ता रह सकता है।

Bharat Electronics Share Price Target

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर का भाव इन दिनों 408.00 के लगभग है। मोतीलाल ओसवाल ने टार्गेट प्राइस 490 दिया है, जिससे निवेशकों को करीब 18% का रिटर्न मिल सकता है। BEL डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की अग्रणी कंपनी है और हाल ही में सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ नीति के कारण कंपनी को कई बड़े ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के नए प्रोडक्ट्स और स्मार्ट डिफेंस सॉल्यूशंस आने वाले महीनों में उसकी ग्रोथ को और बढ़ावा दे सकते हैं। हाल की रिपोर्ट में BEL का प्रॉफिट मार्जिन स्थिर होने और बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स मिलने के कारण शेयर में तेजी संभव है।

यह भी पढ़े : कम दाम, जबरदस्त फंडामेंटल! ये 5 Penny Stocks बना सकते हैं आपको करोड़पति।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

Join Now
close