TATA Group के आईटी स्टॉक्स TCS, Tata Elxsi और Tata Technologies जैसे मल्टीबैग्गर स्टॉक्स अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 50% तक नीचे अये है। इन IT Stocks में भारी गिरावट के बाद अब ये डिस्काउंटेड स्तर पर हैं, जो निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर बन सकता है।
TATA Group के स्टॉक ऑल टाइम हाई से 50% डिस्काउंट में
टाटा ग्रुप की आईटी कंपनियों पिछले दो साल से दबाव में दिखी जिसके कारण स्टॉक को भरी गिरावट का सामना करना पड़ा इसमें Tata Elxsi, Tata Technologies और TCS जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर अपनी रिकॉर्ड हाई से भारी गिरे हैं। टाटा एलक्सी का शेयर 10238 की रिकॉर्ड हाई से गिरकर 5160 पर आ गया है जिसमे 52 प्रतिशत की अबतक गिरावट आयी है। टाटा टेक्नोलॉजीज भी 1242 से गिरकर 675 पर पहुंच गया और भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS का शेयर 4592 के रिकॉर्ड हाई से गिरकर 3133 पर ट्रेड कर रहा है।
IT सेक्टर पर भारी दबाव
शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स अनुसार इस गिरावट के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं। सबसे बड़ी समस्या है वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और राजनीतिक तनाव जिसके कारण ग्लोबल कंपनियां अपनी तकनीकी खर्च में कटौती कर रही हैं। जब अमेरिका, यूरोप और अन्य प्रमुख बाजारों में बजट में कमी आती है तो भारतीय आईटी कंपनियों को उसका सीधा असर पड़ता है क्योंकि ये कंपनियां अपने रेवेनुए का का 50 प्रतिशत से अधिक विदेशी बाजारों से कमाती हैं।
FII की निरंतर बिक्री भी इस गिरावट का एक प्रमुख कारण है। साल 2025 में अभी तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय आईटी शेयरों से 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की है, जिससे निफ्टी आईटी इंडेक्स पूरे साल में 16 प्रतिशत गिरा है और बीएसई आईटी इंडेक्स में भी 13.46 प्रतिशत की गिरावट आई है।
कम दाम, जबरदस्त फंडामेंटल! ये 5 Penny Stocks बना सकते हैं आपको करोड़पति।
Tata Elxsi
Tata Elxsi के टेक्नीकल्स पर एक्सपर्ट्स के अनुसार स्टॉक अभी भी लॉन्ग टर्म गिरावट में फंसा हुआ है। स्टॉक 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन, 150 दिन और 200 दिन की सभी मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है, जो स्टॉक कमजोरी को दर्शाता है। पर RSI लेवल 37.1 पर है, जिसका मतलब स्टॉक न तो ओवरसोल्ड है और न ही ओवरबॉट।
ब्रोकरेज फर्मों रिपोर्ट्स के मुताबिक 5000 का लेवल स्टॉक में सपोर्ट का काम करेगा। यदि शेयर इस स्तर से नीचे गिर गया तो और गिरावट की संभावना है। लेकिन दूसरी तरफ, यदि स्टॉक 5300-5400 के ऊपर क्लोजिंग देने में कामयाब हो जाता है तो यह स्टॉक फिरसे 6300 तक बढ़ सकता है।
Tata Technologies
टाटा टेक्नोलॉजीज की स्थिति टाटा एलक्सी से भी ज्यादा नाजुक है। यह स्टॉक भी पिछले 3 साल से गिरावट में हैं। टेक्निकल चार्ट्स एक्सपर्ट्स के अनुसार यह स्टॉक 640 के निचे आने पर और गिरावट देखने को मिलेगी।
कई ब्रोकरेज फर्म रिपोर्ट्स के अनुसार रु 640 इस स्टॉक का मजबूत सपोर्ट स्तर है और यदि शेयर इस स्तर से ऊपर टिका रहता है तो 1000 तक का टारगेट इसमें संभव है।
Tata Consultancy Services
TCS का मामला थोड़ा अलग है क्योंकि यह स्टॉक टाटा एलक्सी और टाटा टेक्नोलॉजीज की तुलना में तुलनात्मक अभी भी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। टेक्निकल चार्ट्स में TCS की तरफ से पॉजिटिव संकेत दिख रहे है कि यह 100 दिन की मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो अभी भी लॉन्ग टर्म मजबूती को दर्शाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि स्टॉक 3180 के ऊपर क्लोज करने कामयाब हो जाता है तो यह 3550 से 3680 की ओर बढ़ सकता है।
भारतीय म्यूचुअल फंड्स की रणनीति
जहां विदेशी निवेशक IT स्टॉक्स से भाग रहे हैं, वहीं भारतीय म्यूचुअल फंड्स खरीदारी कर रहे हैं। सितंबर की तिमाही में म्यूचुअल फंड्स ने टॉप 10 में से 9 आईटी स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इनफोसिस में म्यूचुअल फंड्स ने 1.87 प्रतिशत की स्थिति मजबूत की है, जबकि टीसीएस में 0.46 प्रतिशत बढ़ाई है।
घरेलू निवेशक इन कंपनियों में लॉन्ग टर्म निवेश में संभावनाएं देख रहे हैं भले ही इसमें थोड़ी गिरावट है। म्यूचुअल फंड्स का मानना है कि भारत की आईटी कंपनियों के पास बहुत बड़ा कुशल कार्यबल है जो भविष्य में इन कंपनियों को पुनः मजबूत करेगा।
54 पैसे का स्टॉक बना निवेशकों का फेवरेट! सोलर बिजनेस में बड़ा कदम उठाते ही मच गया हड़कंप।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।