Suzlon Energy ने हाल ही में 6.2 GW का रिकॉर्ड ऑर्डर बुक हासिल किया है जिसपर Anand Rathi के मुताबिक, Suzlon की मजबूत डिलीवरी क्षमता और तेजी से बढ़ती इंडस्ट्री इसे FY26 में 60% तक की सालाना ग्रोथ देने में सक्षम बनाएगी।
कंपनी का Q2 FY26 रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन रहा है, जिसमें Revenue, EBITDA और प्रॉफिट में बड़ी ग्रोथ देखने को मिली है। इस वजह से Anand Rathi ने Suzlon के लिए अगले 12 महीनों का टारगेट प्राइस 44% ऊपर का सेट किया है। ब्रोकर के अनुसार Suzlon की ताकत उसके बढ़ते ऑर्डर बुक, मजबूत वित्तीय स्थिति और भारत के बढ़ते विंड एनर्जी की मांग से जुड़ी है।
Suzlon Energy की रिकॉर्ड ऑर्डर बुक
Suzlon Energy order book: भारत की बड़ी विंड टरबाइन बनाने वाली कंपनी है, जिसने इस बार अपनी ऑर्डर बुक में जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है। कंपनी के पास अभी 6.2 GW का रिकॉर्ड ऑर्डर बुक है, जिससे उसके आगे की ग्रोथ की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं। FY28 तक इंडस्ट्री में हर साल 9-10 GW विंड एनर्जी इंस्टॉल होने की उम्मीद जताई गई है।
यह भी पढ़े : 1 पर 1 बोनस शेयर! ₹150 से कम कीमत वाले स्टॉक में कंपनी का बड़ा एलान, रिकॉर्ड डेट 14 नवंबर।
Q2 ताजा तिमाही नतीजों में रिकॉर्ड ग्रोथ
Suzlon Energy Q2 Result: कंपनी ने सितंबर 2025 तिमाही में नेट प्रॉफिट में सालाना छह गुना बढ़ोतरी दिखाई है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,278 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जबकि रेवेन्यू 85% बढ़कर 3,870 करोड़ रुपए हो गया। EBITDA भी 145% बढ़कर 720 करोड़ रुपए पर पंहुचा है और मार्जिन 18.6% तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 460 बेसिस पॉइंट्स से ज्यादा है।
कंपनी का डिलीवरी और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस
Suzlon ने सितंबर तिमाही में 565 MW की विंड टरबाइन डिलीवरी की, जो कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा डिलीवरी है। कंपनी का EBITDA मार्जिन अब 17-19% के रेंज में ही रहने का अनुमान है और करीब 1,865 MW अभी भी एग्जीक्यूशन में है।
यह भी पढ़े : 52 पैसे का स्टॉक बना निवेशकों का फेवरेट! सोलर बिजनेस में बड़ा कदम उठाते ही मच गया हड़कंप।
FY26 और आगे की ग्रोथ
ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी पर आगे के लिए FY26 में लगभग 60% सालाना ग्रोथ का गाइडेंस दिया है। प्रोजेक्शन के हिसाब से Suzlon संभवत FY26 में 2.6 GW, FY27 में 3.4 GW और FY28 में 3.9 GW डिलीवरी कर सकती है। ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक रेवन्यू, EBITDA और PAT में FY25-28 के बीच 34.8%, 38.1% और 13.8% की CAGR ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़े : Suzlon Share Price Target 2025-2050 जानें कहां तक जाएगा शेयर के भाव….
Suzlon Share Price Target
Anand Rathi ने Suzlon के स्टॉक को BUY रेटिंग दी है, और अगले 12 महीने के लिए 82 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है जो आज के कीमत से 44% से ज्यादा है।
Motilal Oswal ने भी शेयर का टारगेट 74 रुपये बताया है, इसके साथ JM Financial ने भी Suzlon के लिए BUY रेटिंग दी है, हालांकि उन्होंने टारगेट प्राइस 70 रुपये रखा है।
यह भी पढ़े : Adani ग्रुप का यह शेयर देगा 32% तक रिटर्न, ब्रोकरेज हाउस का बड़ा दावा! जाने टारगेट प्राइस..
Suzlon शेयर प्राइस
Suzlon Share Price: आज 10 अक्टूबर 2025 को मार्किट शुरू होते ही स्टॉक में 1.5% फीसदी की तेजी देखने मिली जिसमे आज स्टॉक की कीमत 58.20 तक पहुंच गयी थी। सुजलॉन स्टॉक में पिछले एक महीनो में 6.06% का उछाल आया है। कंपनी का कुल मार्किट कैप 78,960 करोड़ का बना हुआ है जो ग्रीन एनर्जी सेक्टर में सबसे बढ़िया है।
यह भी पढ़े : Yes Bank के मल्टीबैगर बनने का सपना होगा सच! दिख रहे हैं मजबूत संकेत, निवेशकों में बढ़ी उम्मीद…
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।