Bonus Share: एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए पहिली बार बोनस शेयर का बड़ा तोहफा घोषित किया है। कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी, यानी अब हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर फ्री मिलेगा। इस बोनस शेयर के लिए 14 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, यानि इस दिन तक जो भी निवेशक कंपनी के शेयर होल्डर्स होंगे, उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेंगे। SMC Global Securities कंपनी पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देगी। कंपनी ने इससे पाहिले भी निवेशकों को 9 बार डिविडेंड दिया है जिससे कंपनी मजबूत स्तिति में बानी हुई है।
SMC Global Securities का बोनस शेयर इश्यू
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ने पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। जिसमे कंपनी 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर देगी, यानी हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 14 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।
इस बोनस इश्यू से कंपनी का पेड-अप कैपिटल ₹20.94 करोड़ बढ़कर दोगुना होकर लगभग ₹41.88 करोड़ हो जाएगा। कंपनी ने यह बोनस शेयर अपने कैपिटल रिडेम्पशन रिजर्व और सिक्योरिटीज प्रीमियम अकाउंट से capitalization करके जारी करेगी। बोनस शेयर के मिलने से शेयरधारकों की कुल संख्या बढ़ जाएगी, लेकिन उनके कुल निवेश का मूल्य समान रहेगा। इस बोनस से एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ने अपने फाइनेंशियल मजबूत स्थिति और निवेशकों को लाभ पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है।
यह भी पढ़े : 5 स्टॉक्स जिन पर Motilal Oswal ने लगाया बड़ा दांव? 40% तक रिटर्न का जबरदस्त मौका!
Bonus Share से बढ़ेगा वॉल्यूम
बोनस शेयर जारी करने से निवेशकों के पास कुल शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी, लेकिन कुल हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं होगा। इसका सीधा मतलब है कि शेयरधारक बिना किसी अतिरिक्त निवेश के अपने शेयरों की संख्या बढ़ाएंगे, जिससे शेयर बढ़ने से स्टॉक में ज्यादा वॉल्यूम देखने मिलेगा। इससे मार्केट कैपिटलाइजेशन प्रभावित नहीं होगा, लेकिन निवेशकों को लिक्विडिटी अधिक मिलेगी और लेनदेन के लिहाज से शेयर अधिक पहुंच में आएगा।
SMC Global Securities Share Price
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज का शेयर प्राइस इस महीने नवंबर 2025 में लगभग ₹130.63 पर ट्रेड हो रहा है। इस शेयर का 52 वीक हाई कीमत ₹160 और 52 वीक लौ ₹101 है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹1370 करोड़ के करीब है।
पिछले छह महीनों में शेयर प्राइस में 22.17% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले एक साल में लगभग 8.66% की गिरावट आई है। कंपनी का PE रेश्यो करीब 14 के पास है।
यह भी पढ़े : ₹3 से भी सस्ता Penny Stock बना रॉकेट! 6 महीनों में 142% उछला, अब फिर लगा Upper Circuit
यह भी पढ़े : Railway PSU Stock: कंपनी को मिला ₹272 करोड़ का मेगा ऑर्डर! शेयर बनेगा रॉके
डिविडेंड हिस्ट्री
SMC Global Securities Dividend: एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज ने 2021 से अब तक 9 बार डिविडेंड दिया है। सबसे पहले 2021 में कंपनी ने 0.80 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, और जून 2025 में यह बढ़कर 1.20 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया। कंपनी का डिविडेंड यील्ड भी 1.84% है जो निवेशकों में आकर्षण बना हुआ है। कंपनी के स्टॉक में पिछले 6 महीनों में 23% की बढ़त में बढ़त देखने मिली जिससे निवेशको कि नजर स्टॉक पर बानी हुई है।
यह भी पढ़े : 5 स्टॉक्स जिन पर Motilal Oswal ने लगाया बड़ा दांव? 40% तक रिटर्न का जबरदस्त मौका!
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।