Railway PSU Stock: रेलवे सेक्टर से जुडी भारत सरकार की नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड RVNL को सेंट्रल रेलवे से 272 करोड़ रुपये से अधिक का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट दऊंड-सोलापुर सेक्शन में ट्रैक्शन सबस्टेशन, सेक्शनिंग पोस्ट और सब-सेक्शनिंग पोस्ट के डिजाइन, सप्लाई और कमीशनिंग का काम करेगा।
RVNL ये कॉन्ट्रैक्ट 24 महीनों के अंदर पूरा करेगा और इसका मकसद रेलवे क्षमता को 3000 मीट्रिक टन तक बढ़ाना है। अक्टूबर महीने में भी RVNL को तीन बड़े ऑर्डर मिल चुके हैं, जिससे कंपनी की ऑर्डर बुक लगातार मजबूत हो रही है। अब यह कोंट्राक्ट मिलने से निवेशकों में खुशी की लहर है जिससे अब RVNL के शेयरों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जगाई है।
RVNL को मिला ₹272 करोड़ का मेगा ऑर्डर!
RVNL Contract: RVNL को सेन्ट्रल रेलवे से ₹272.07 करोड़ का नया प्रोजेक्ट मिला जिसमे Daund-Solapur सेक्शन में ट्रैक्शन सिस्टम को बेहतर बनाना और 220/132/55 KV ट्रैक्शन सबस्टेशन की डिजाइनिंग, सप्लाई, इंस्टालेशन, टेस्टिंग और कमिशनिंग का काम होगा। इसके साथ ही सेक्शनिंग पोस्ट और सब-सेक्शनिंग पोस्ट भी लगाए जाएंगे। इस कॉन्ट्रैक्ट से रेलवे को 3000 MT मालवाहन क्षमता तक पहुँचाने उद्देश्य है।
यह पूरा कॉन्ट्रैक्ट Engineering, Procurement, Construction के मॉडल पर होगा। इसमें Scott-connected ट्रांसफार्मर और 2×25 KV ट्रैक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे। EPC मॉडल में कंपनी को पूरे प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग, सप्लाई से लेकर इंस्टालेशन और टेस्टिंग सब कुछ खुद करना होता है। जिससे अब RVNL को रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में और मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़े : RVNL Share Price Target 2025 – 2050
Railway PSU कंपनी की मजबूत ऑर्डरबुक
RVNL Orderbook: पिछले कुछ महानी से RVNL की ऑर्डर बुक बहुत मजबूत हुई है। जनवरी 2025 तक कंपनी के पास करीब 96,780 करोड़ रुपए के ऑर्डर थे जिससे कमाई बढ़ने की पूरी संभावना बानी हुई है। अब एसे में हाल ही में RVNL को कुछ बड़े ऑर्डर भी मिले हैं। 6 नवंबर 2025 को सेंट्रल रेलवे ने कंपनी को 272.07 करोड़ रुपए का पयह कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जिसे कंपनी को 24 महीने में पूरा करना है। इससे पहले 27 अक्टूबर 2025 को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने RVNL को 165.55 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट दिया था, जिसे भी 24 महीनों में पूरा करना है। ये बड़े ऑर्डर कंपनी की ताकत और बढ़एंगे।
यह भी पढ़े : ₹8 से ₹36.75 तक जायेगा यह शेयर, ₹514 करोड़ के मेगा Acquisition के बाद शेयर बनेगा रॉकेट।
RVNL Share Price
आज 7 नवंबर, 2025 को RVNL के शेयर प्राइस 317.70 पर ट्रेड हो रहे है, जिसमें आज फ्लैट ओपनिंग देखने मिली है। निफ़्टी में आज 173.50 पॉइंट्स की गिरावट देखने मिल रही है ऐसे में RVNL का स्टॉक फ़्लैट रहा। अभी मॉर्निंग सेशन में 10:00 AM तक स्टॉक में 13,79,096 का वॉल्यूम आया जिसका वैल्यू 43.55 Cr का रहा है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 33.77% गिरावट दिखी, लेकिन लंबे समय में पिछले 5 साल में कंपनी ने 1613% से ज्यादा का रिटर्न दिए हैं। कंपनी की पिछले एक साल की परफॉरमेंस थोड़ी कमजोर रही है और उसके नेट प्रॉफिट में गिरावट भी गिरावट आयी थी।
RVNL PSU रेल स्टॉक जो मल्टीबैग्गर रिटर्न्स के चलते हर बार निवेशकों की नजर में बना रहा है, पांच साल पाहिले स्टॉक की कीमत सिर्फ 18.45 पर ट्रेड हो रही थी जो अब 315 तक पहुंच चुकी है। अभी कंपनी का स्टॉक अपने आल टाइम हाई से 50% से सस्ता मिल रहा है जिससे निवेशक एवरेज कर रहे है।
यह भी पढ़े : 5 स्टॉक्स जिन पर Motilal Oswal ने लगाया बड़ा दांव? 40% तक रिटर्न का जबरदस्त मौका!
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।