Stock in Focus: राजस्थान सरकार से मिली ₹32.43 करोड़ की बड़ी डील के बाद यह नवरत्न रेलवे शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। यह कॉन्ट्रैक्ट में कंपनी को एनरोलमेंट और अपडेटेशन की सेवा प्रदान करनी होगी, जो 2030 तक चलेगी। RailTel देश की सबसे बड़े टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में से एक है और यह हाई स्पीड इंटरनेट, वीडियो कॉलिंग, डेटा सेंटर जैसी कई सेवाएं में शामिल है। इसकी मदद से देश में डिजिटल शिक्षा के साथ साथ रेलवे की सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण काम होते हैं।
Railway PSU की राजस्थान सरकार से ₹32 करोड़ की डील
Railtel Corporation of India कंपनी ने राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद से ₹32.43 करोड़ का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त किया है। यह ऑर्डर में आधार एन्क्रॉलमेंट और अपडेट सेवा प्रदान करने का है, जो 30 अक्टूबर 2030 तक चलेगा। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट 31 अक्टूबर 2025 को मार्किट बंद होने के बाद आधिकारिक रूप से मिला जिससे अब इस महीने नवंबर में स्टॉक फोकस में रहेगा। यह प्रोजेक्ट RailTel की डिजिटल सेवा पोर्टफोलियो आर्डर बुक को मजबूत करेगा और कंपनी की सरकारी डिजिटल इंडिया में भूमिका को मजबूत बनाये रखेगा।
यह भी पढ़े : नवरत्न Defence PSU के ताबड़तोड़ नतीजे! शॉर्ट-टर्म में मिलेगा शानदार रिटर्न..
Railtel की Strong आर्डर बुक
सरकार से मिली यह डील से RailTel के रेवेनु में ग्रोथ दिखेगी जो कंपनी में विकास का संकेत है। आधार सेवा भारत में पहचान और सरकारी योजनाओं तक पहुंच के लिए अनिवार्य है। RailTel का यह प्रोजेक्ट शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं और स्मार्ट क्लासरूम तकनीक को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे कंपनी की तकनीकी क्षमताओं में ग्रोथ होगी जिससे यह डिजिटल इंडिया अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र को गति लाएगा।
RailTel Share Price
रेलटेल कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और नए सरकारी ऑर्डर्स के कारण अब नवंबर महीने में स्टॉक फोकस में रहेगा। इस साल रेलवे स्टॉक्स में गिरावट देखने मिली है पर पिछले 6 महीनो की बात करे तो स्टॉक में शानदार कमबैक के साथ निवेशकों को 16.39% का रिटर्न दिया है इस समय RailTel का शेयर प्राइस 367.80 के लेवल पर ट्रेड हो रही है और कंपनी का मार्केट कैप ₹11,814 करोड़ तक पंहुचा है।
कंपनी का PE रेशियो लगभग 36.88 के करीब है, जो इस बात का संकेत देता है कि निवेशक कंपनी पर विश्वास बनाये हुए है। RailTel का ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पैन-इंडिया में वर्किंग है और कंपनी लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है, जिससे आने वाले समय में इसके शेयर में ग्रोथ की सम्भावना बनी है। सरकारी कॉन्ट्रैक्ट और डिजिटल इंडिया के बढ़ते ट्रेंड से कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है।
स्टॉक में 72.84% सरकारी होल्डिंग
RailTel Share Holding: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के Sept 2025 शेयर होल्डिंग पैटर्न में भारत सरकार के पास कुल शेयरों का लगभग 72.84% हिस्सा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों यानि FII के पास लगभग 3.68% और घरेलू संस्थागत निवेशकों यानि DII के पास करीब 0.78% शेयर हैं। बाकी के लगभग 22.7% शेयर रिटेल निवेशकों के पास हैं। कंपनी में सरकार की मजबूत हिस्सेदारी और सरकार से ही मिल रहे नए ऑर्डर्स के स्टॉक में निवेशकों को उम्मीदे भी बानी है।
यह भी पढ़े : कमबैक हो तो अनिल अंबानी के पावर स्टॉक जैसा! ₹3 से ₹46 पार, अभी भी है खरीदने का मौका।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।