PSU बैंक Bank of Baroda ने दूसरी तिमाही Q2 FY26 के नतीजों पेश किये जिसके बाद स्टॉक में जबरदस्त तेजी के साथ 52 वीक के नए हाई स्तर को छू लिया है। इस उछाल के बीच चार प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने अपने रेटिंग्स और टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है, जिससे निवेशकों का विश्वास और बढ़ा है। बैंक की मजबूत ग्रोथ, बेहतर मार्जिन में सुधार से इस रैली को और तेज कर दिया है, और शेयर बाजार में बैंक का भरोसा एक बार फिर मजबूत हुआ है।
बैंक ऑफ बड़ौदा के Q2 FY26 के नतीजे
Bank of Baroda Q2 Result: बैंक ऑफ बड़ौदा ने FY26 की दूसरी तिमाही Q2 नतीजों में नेट प्रॉफिट ₹4,809 करोड़ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 8.2% कम रहा। पिछले वर्ष की तिमाही में बैंक को एक बड़े कॉरपोरेट खाते से एक बार की रिकवरी मिली थी, जो इस साल नहीं हुई। बैंक की कुल आय ₹35,026 करोड़ रही, जो पिछले साल के ₹35,445 करोड़ से थोड़ी कम है। हालांकि, इंट्रेस्ट इनकम में ग्रोथ हुई है, जो इस तिमाही में ₹31,511 करोड़ रही, जो पिछले साल के ₹30,278 करोड़ से ज्यादा है।
यह भी पढ़े : Green Energy सेक्टर से जुडी यह कंपनी बना रही करोड़पति। 6 महीनो में पैसा डबल, 3 साल में ट्रिपल…
Asset Quality और Loan Growth
बैंक की कुल संपत्ति की गुणवत्ता में इस तिमाही सुधार दिखा है जिसमे Gross NPA घटकर 2.16% हो गया, जो पिछले वर्ष की 2.50% के मुकाबले कम है। नेट एनपीए भी 0.57% पर आए, जो पिछले साल के 0.60% से कम है। बैंक की कुल डेवलपमेंट लोन लगभग 12.78 लाख करोड़ रुपये है, जो सालाना 12% की ग्रोथ को दर्शाता है। जमा डिपॉजिट्स में भी 9.3% की ग्रोथ दर्ज हुई है। इससे पता चलता है की बैंक अपनी उधार और जमा दोनों को मजबूत कर रहा है, जो भविष्य के लिए पॉजिटिव संकेत है।
Bank of Baroda पर 5 ब्रोकरेज फर्म का बड़ा दांव
Nomura ने BOB बैंक को ‘Buy’ में अपग्रेड करते हुए ₹350 का लक्ष्य दिया है। HSBC ने भी ‘Buy’ रेटिंग जारी की है और टारगेट ₹340 रखा है। Investec ने अपनी रेटिंग ‘Buy’ में बदलते हुए टारगेट ₹325 कर दिया है। YES सिक्योरिटीज ने भी खरीद की सलाह देते हुए टारगेट ₹360 बताया है। CLSA ने बैंक को ‘Outperform’ रेटिंग देते हुए ₹325 का लक्ष्य रखा है। निवेशकों के बीच बैंक की मजबूत लोन ग्रोथ, बेहतर मार्जिन और Asset Quality में सुधार को लेकर भरोसा बना हुआ है।
यह भी पढ़े : VI में नए प्रमोटर की एंट्री! अमेरिकी कंपनी 53,000 करोड़ के निवेश के लिये तैयार..
Bank of Baroda Share Price
बैंक ऑफ बड़ौदा के Q2 Result आते ही शेयरों में 2 दिनों में ही 5% शानदार उछाल आया है। आज 4 नवंबर को स्टॉक की फ़्लैट ओपनिंग रही पर वॉल्यूम में उछाल देखने मिला है। बैंक का स्टॉक आज 291.20 के लेवल पर ट्रेड हो रहा है जो अभी अभी नए 52 हाई के करीब है। कल ही स्टॉक में शानदार तेजी के साथ 293.25 का 52 वीक हाई बनाया था।
Bank of Baroda शेयर प्राइस परफॉरमेंस
इन दिनों सभी PSU बैंक में शॉर्ट टर्म में शानदार तेजी देखने मिल रही जिसमे BOB के स्टॉक ने पिछले 5 दिनों में स्टॉक में 5% चढ़ा है जबकि पिछले एक महीने में 9.11% उछाला है। पिछले 6 महीनो में स्टॉक ने 16.75% फीसदी का रिटर्न दिया और इस साल अब तक 20.49% से ज्यादा स्टॉक में रैली आयी है।
यह भी पढ़े : दो मेगा IPO आमने-सामने: Lenskart और Groww, जाने कौन सी कंपनी देगी शानदार रिटर्न?
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।