PhysicsWallah: स्कूल से लेकर Dalal Street तक का सफर, अब खेल बड़ा होगा… इस दिन खुलेगा मेगा IPO

PhysicsWallah स्टार्टअप जो एक छोटे स्कूल के फिजिक्स टीचर Alakh Pandey ने शुरू किया, वो अब भारत का सबसे बड़ा EdTech यूनिकॉर्न बना है। कंपनी ने एजुकेशन क्षेत्र में जो क्रांति लाई है, उसका असर केवल स्कूल तक सीमित नहीं बल्कि अब यह रास्ता सीधे शेयर मार्केट यानी दलाल स्ट्रीट तक पहुंच गया है। PhysicsWallah का मेगा IPO 11 नवंबर 2025 को खुलने जा रहा है, जिसमें कंपनी 3480 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

PhysicsWallah IPO

PhysicsWallah जो भारत का सबसे फ़ास्ट ग्रोथ करने वाला एजुकेशन स्टार्टअप बना था अब उनका आईपीओ 11 नवंबर 2025 को लॉन्च होगा। यह कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन एजुकेशन सेवाएं प्रदान करती है, खासकर Competitive Exams की तैयारी और अन्य एजुकेशनल कोर्स में अग्रणी है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य यह कैपिटल जुटाकर अपने ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर का विस्तार करना, टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करना और मार्केटिंग पर निवेश करना है।

यह भी पढ़े : 5 स्टॉक्स जिन पर Motilal Oswal ने लगाया बड़ा दांव? 40% तक रिटर्न का जबरदस्त मौका!

IPO का प्राइस बैंड तय

PhysicsWallah ने अपने IPO के लिए ₹103 से ₹109 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इस आईपीओ से कुल ₹3,480 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें ₹3,100 करोड़ की फ्रेश इक्विटी शेयर जारी की जाएंगी और ₹380 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रमोटर्स अलख पांडे और प्रतीक बूबी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

IPO की तारीखें और सब्सक्रिप्शन प्रक्रिया

PhysicsWallah IPO Date: आईपीओ 11 नवंबर 2025 से सभी निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 नवंबर तक चलेगा। एंकर निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो 10 नवंबर को खुलेगी। शेयरों में 75% हिस्सा QIB के लिए रहेगा, 15% NII के लिए और 10% रिटेल निवेशकों के लिए सुरक्षित रखा गया है। एक लॉट में 137 शेयर होंगे जिसका कुल वैल्यू 1500 के करीब होगा।

IPO कैपिटल का विस्तार प्लान

PhysicsWallah IPO से मिलने वाली राशि का उपयोग कंपनी नए ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर के विस्तार में करेगी जिसमे ₹460.5 करोड़ निवेश होगा, मौजूदा केंद्रों के रेंट में ₹548.3 करोड़ का उपयोग होगा, कंपनी अपनी सहायक कंपनी Xylem Learning के विस्तार में ₹47.2 करोड़, और मार्केटिंग के लिए ₹710 करोड़ की बड़ी विस्तार योजना बनाई है। इसके अलावा, ₹200 करोड़ सर्वर और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए भी PhysicsWallah निवेश करेंगे हैं।

यह भी पढ़े : Green Energy सेक्टर से जुडी यह कंपनी बना रही करोड़पति। 6 महीनो में पैसा डबल…

PhysicsWallah बाजार में स्थिति

FY25 में PhysicsWallah की बाजार में स्थिति बहुत सकारात्मक रही है। कंपनी की इनकम FY25 में ₹2,886.6 करोड़ रही, जो FY24 के ₹1,940.7 करोड़ की तुलना में 49% की ग्रोथ पर रही। इस दौरान कंपनी का नेट लॉस ₹1,131 करोड़ से घटकर ₹243.3 करोड़ रह गया, यानी नुकसान में लगभग 78% की कमी आई। खास बात यह है कि कंपनी ने EBITDA स्तर पर पहली बार पॉजिटिव रहा है, जिसकी वैल्यू ₹193.2 करोड़ बताई गई है।

कंपनी का ऑनलाइन और ऑफलाइन मॉडल दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन कोर्स से ₹1,404 करोड़ और ऑफलाइन सेंटरों से ₹1,351.9 करोड़ की इनकम हुई है। मार्च 2025 तक कंपनी के 198 ऑफलाइन सेंटर जो 109 शहरों में मौजूद थे, जो पिछले वर्ष के मुकाबले काफी बढे है।

इस तेजी के पीछे कंपनी का हाइब्रिड शिक्षा मॉडल, टियर 2 और टियर 3 शहरों में विस्तार, और बढ़ते छात्र संख्या जो लगभग 4.46 मिलियन छात्रों तक पहुंचे है यह मुख्य कारण रहा हैं।

PhysicsWallah IPO GMP

IPO Watch ग्रे मार्केट प्रीमियम के अनुसार आज 6 नवंबर को कंपनी का GMP ₹9 के आसपास है, जो लगभग 8.25% की लिस्टिंग गेन को दिखता है। इसका मतलब है कि शेयरों की पहली लिस्टिंग ₹118 के करीब की सम्भावना है।​

यह भी पढ़े : दो मेगा IPO आमने-सामने: Lenskart और Groww, जाने कौन सी कंपनी देगी शानदार रिटर्न?

18 नवंबर 2025 को होगी लिस्टिंग

PhysicsWallah के शेयर 18 नवंबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार मे लिस्ट होंगे। आईपीओ 11 नवंबर से 13 नवंबर तक ओपन रहेगा, जिसके बाद 14 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। 17 नवंबर को निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

यह आईपीओ बीएसई और एनएसई दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा। कंपनी ने आईपीओ मैनेजमेंट के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल को नियुक्त किया है। इस लिस्टिंग के साथ PhysicsWallah का सफर एजुकेशन क्षेत्र में नए मुकाम पर पहुंचने वाला है जिसमे अब निवेशकोको भी अवसर मिलेगा।

adinserter block=”4″

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

Join Now
close