54 पैसे का स्टॉक बना निवेशकों का फेवरेट! सोलर बिजनेस में बड़ा कदम उठाते ही मच गया हड़कंप। Penny Stock

Penny Stock: यह माइक्रो कैप कंपनी रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और Infrastructure सेक्टर से जुडी थी जो अब Renewable Energy सेक्टर में भी शामिल होगी जिससे निवेशकों में खरीदारी की होड़ मची है। सिर्फ 54 पैसे के शेयर में इस वक्त बाजार के रिटेल निवेशकों में जबरदस्त चर्चा। जैसे ही कंपनी ने सोलर बिजनेस में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया, निवेशक स्टॉक के ऊपर टूट पड़े है।

सोलर बिज़नेस की खबर आते ही स्टॉक में पिछेल पांच दिनों से लगातार अप्पर सर्किट लग रहा है। यह प्रोजेक्ट से निवेशकों की शानदार वापसी हुई जिससे अब सिर्फ 0.54 पैसो का स्टॉक में तेजी आयी है।

Dharan Infra-EPC का शानदार प्रदर्शन

धरन इंफ्रा-ईपीसी लिमिटेड के शेयरों में हाल ही में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने जैसे ही सोलर सेक्टर में एंट्री का कदम उठाया निवेशकों स्टॉक खरीदने के लिए टूट पड़े जिसे 54 पैसे के स्टॉक में पिछले 6 दिनों से लगातार अप्पर सर्किट बनाया और 22.73% तक चढ़ा है। बीते कुछ महीनों में कंपनी के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है; अक्टूबर और नवंबर 2025 में कई बार शेयर ने 4% से ज्यादा की रोजाना बढ़त दिखाई है।

यह भी पढ़े : Green Energy सेक्टर से जुडी यह कंपनी बना रही करोड़पति। 6 महीनो में पैसा डबल

75 मेगावाट की सोलर प्रोजेक्ट डील

Dharan Infra Solar Project: इस छोटकू स्टॉक यह उछाल तब आया जब कंपनी ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी स्काईमैक्स इंफ्रापावर लिमिटेड के साथ 215 करोड़ रुपये का बड़ा करार किया है। इस एग्रीमेंट के तहत धरन इंफ्रा सोलर प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 75 मेगावाट (एसी)/95.1 मेगावाटपी (डीसी) की क्षमता वाला ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्रोजेक्ट बनाएगी। यह प्रोजेक्ट डिजाइन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग जैसी सभी प्रमुख जिम्मेदारियों को कवर है। ​

यह भी पढ़े : Railway PSU Stock: कंपनी को मिला ₹272 करोड़ का मेगा ऑर्डर! शेयर बनेगा रॉके

कंपनी की ऑर्डर बुक

कंपनी ने स्काईमैक्स इंफ्रापावर के साथ इस साल की दूसरी सबसे बड़ी डील की है। इससे पहले, अगस्त 2025 में कंपनी को आंध्र प्रदेश के ओरवकल इंडस्ट्रियल पार्क में 1,171 करोड़ रुपये का एपिसी अनुबंध मिला था, जो इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी लिंक्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स से जुड़ा था। साथ ही, सितंबर 2025 में धरन ने 262 करोड़ रुपये की सोलर डील भी हासिल की थी, जिससे ग्रीन एनर्जी सेक्टर में कंपनी की उपस्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है।

Dharan Infra-EPC की बैंक से समझौता

कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ वन टाइम सेटलमेंट (OTS) किया है। जून 2025 में इस समझौते के तहत कंपनी ने अग्रिम रूप से 43 लाख रुपये का भुगतान किया और बाकी राशि जनवरी 2026 तक किस्तों में देने का लक्ष्य रखा है। यह लोन सेटलमेंट कंपनी के लिए फाइनेंसिंग में राहत लाने की दिशा में अहम कदम है।​

यह भी पढ़े : ₹3 से भी सस्ता Penny Stock बना रॉकेट! 6 महीनों में 142% उछला, अब फिर लगा Upper Circuit

धरन इंफ्रा-ईपीसी की सोलर क्षेत्र में रणनीति

कंपनी अपनी सोलर रणनीति के तहत हाई क्वालिटी इंटरनेशनल उपकरण खरीद रही है और विशेष गुणवत्ता व तकनीकी स्टैंडर्ड्स का पालन कर रही है। इस वजह से कंपनी को ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट सेक्टर की मजबूत पहचान मिल रही है। आने वाले समय में कई बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स कंपनी की ऑर्डर बुक को और मजबूत करेंगे।

यह भी पढ़े : Adani ग्रुप का यह शेयर देगा 32% तक रिटर्न, ब्रोकरेज हाउस का बड़ा दावा! जाने टारगेट प्राइस..

Dharan Infra-EPC के शेयरों में उछाल

धरन इंफ्रा-ईपीसी लिमिटेड का शेयर इस वक्त करीब 54 पैसे के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का कुल मार्किट कैप ₹275.08 करोड़ का है। कंपनी के शेयर की कीमत पिछले छह महीनों में लगभग 36.84% की बढ़त हासिल कर चुकी है, लेकिन पिछले एक साल में यह लगभग 37% गिरावट में है।

साल की शुरुआत से अब तक शेयर में 30% की गिरावट आई है और पिछले 2 सालों में तो 40% तक फिसल चुका है। पिछले 5 सालों की बात करें तो शेयर ने 70% की गिरावट दर्ज की है। बावजूद इसके, हालिया डील और सर्किट के चलते निवेशकों की दिलचस्पी में फिर से उछाल देखा गया है।

यह भी पढ़े : Yes Bank के मल्टीबैगर बनने का सपना होगा सच! दिख रहे हैं मजबूत संकेत

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।

Join Now
close