Lenskart IPO Vs Groww IPO: भारतीय शेयर बाजार में इस समय लेंसकार्ट और ग्रो यह दो बड़े आईपीओ चर्चा में बने हुए हैं। ये दोनों कंपनियां अपनी-अपनी फील्ड में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और निवेशकों के बीच बनी हुई हैं। अब ऐसे में निवेश के लिए कौन सी कंपनी बेहतर साबित होगी? दोनों आईपीओ की डिटेल्ड जानकारी, प्रमोटर, ग्रे मार्केट प्रीमियम GMP, कंपनी की स्थिति और वित्तीय प्रदर्शन की लेटेस्ट इनफार्मेशन इस आर्टिकल देखेंगे।
Lenskart IPO
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का आईपीओ 31 अक्टूबर 2025 को ही खुला जो 4 नवंबर तक खुला रहेगा। यह आईपीओ करीब 7,278 करोड़ रुपये का है, जिसमें 5.35 करोड़ नए शेयर का फ्रेश इश्यू शामिल है और 12.76 करोड़ शेयर का ऑफर फॉर सेल OFS से हैं। कंपनी का शेयर प्राइस बैंड 382 से 402 रुपये के बीच तय किए हैं, और एक लॉट में 37 शेयर होंगे। इससे निवेशकों को कम से कम करीब 14,874 रुपये लगाने होंगे।
इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी अपने स्टोर बढ़ाने, टेक्नोलॉजी विकसित करने और मार्केटिंग बढ़ाने के काम में लगाएगी। 6 नवंबर को शेयरों के अलॉटमेंट की उम्मीद है और 10 नवंबर को कंपनी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी।
यह भी पढ़े : VI में नए प्रमोटर की एंट्री! अमेरिकी कंपनी 53,000 करोड़ के निवेश के लिये तैयार..
Live: Lenskart IPO Subscription Details
| Date | QIB | NII | Retail | Employees | Total |
| October 31, 2025 (Day 1) | 1.42 | 0.41 | 1.32 | 1.10 | 1.13 |
| Nov 3, 2025 (Day 2) | 1.64 | 1.89 | 3.35 | 2.62 | 2.02 |
| Nov 3, 2025 (Day 3 – 9:00 AM) | 40.36 | 18.23 | 7.56 | 4.96 | 28.27 |
Groww IPO
ग्रो की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures Ltd का आईपीओ 4 नवंबर से खुलकर 7 नवंबर तक खुला रहेगा। इसका कुल साइज लगभग 6,632 करोड़ रुपये है जिसमे 10.6 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और 55.72 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल OFS से हैं। आईपीओ की कीमत 95 से 100 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड पर तय की गई है। आईपीओ में एक लॉट में 150 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा, जिसमे कम से कम 15,000 रुपये निवेश करने होंगे। शेयरों की अलॉटमेंट 10 नवंबर को होंगे और 12 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंजस पर कंपनी लिस्टिंग होगी।
Live: Billionbrains Garage Ventures Ltd IPO Subscription Details
| Date | QIB | NII | Retail | Employees | Total |
| Nov 4, 2025 (Day 1) | 0.10 | 0.59 | 1.91 | – | 0.57 |
| Nov 5, 2025 (Day 2, 6:41 PM) | 0.20 | 2.26 | 3.17 | – | 1.64 |
यह भी पढ़े : ₹32 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट! Railway PSU स्टॉक में दिखेगा नया जोश।
Lenskart और Groww के प्रमोटर
लेंसकार्ट के प्रमोटर ग्रुप में पीयूष बंसल, नेहा बंसल, अमित चौधरी, और सुमीत कपाही शामिल है। IPO से पहले प्रमोटरों की कुल हिस्सेदारी करीब 19.97% है। इसमें पीयूष बंसल के पास लगभग 10.28%, नेहा बंसल के पास 7.74%, अमित चौधरी और सुमीत कपाही के पास लगभग 0.98% और 0.96% शेयर हैं। IPO के दौरान प्रमोटर 12.75 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल करेंगे, जिससे उन्हें करीब 785 करोड़ रुपये का लाभ होने की उम्मीद है। कंपनी में सुपर इन्वेस्टर राधाकिशन दमानी का भी इन्वेस्टमेंट है, जिन्होंने लेंसकार्ट में 90 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा SoftBank, Temasek, Kedaara Capital जैसी बड़ी संस्थागत कंपनियां भी निवेशक हैं।
Groww के प्रमोटर ग्रुप में हर्ष जैन, ईशान बंसल, ललित केशर और नीरज सिंह शामिल है। IPO से पहले ये प्रमोटर कंपनी में लगभग 28% की हिस्सेदारी हैं। आईपीओ में कुल 66.32 करोड़ शेयर जारी किए जा रहे हैं, जिनमें से 10.6 करोड़ शेयर फ्रेश इश्यू हैं और 55.72 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत प्रमोटर और प्रमुख निवेशक अपना हिस्सा बेचेंगे। ऑफर फॉर सेल में प्रमोटर सहित Peak XV Partners, Ribbit Capital, Y Combinator, Tiger Global और Kauffman Fellows Fund जैसे बड़े निवेशक 55.72 करोड़ शेयर सेल करेंगे।
Lenskart और Groww का लेटेस्ट GMP
Lenskart IPO का GMP खुलने के पाहिले आईपीओ वॉच के मुताबिक 109 रुपये तक था, जो अब घटकर लगभग 85 रुपये प्रति शेयर हुआ है। इसका मतलब है कि शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत में 85 रुपये का उछाल देखने मिलेगा जिसमे 21% का उछाल देखने मिल सकता है।
Groww IPO का ग्रे मार्किट प्रीमियम अभी लगभग 17 रुपये प्रति शेयर पर है, जो उसके प्राइस बैंड के ऊपर लगभग 17% प्रीमियम रिटर्न बताता है।
इस समय Lenskart IPO में निवेश को लेकर ग्रे मार्केट में अधिक उम्मीदें जताई जा रही हैं। जिसमे 21% का उछाल देखने मिल सकता है।
कंपनी की जानकारी
लेंसकार्ट भारत की प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन Eyewear Eyeglasses कंपनी है। कंपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से ब्रांड को मजबूत कर रही है। फाइनेंसियल ईयर 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 6,625 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष से 22% अधिक है। इस दौरान कंपनी ने 297 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि पिछले वर्ष में उन्हें 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
ग्रो एक फिनटेक स्टार्टअप कंपनी है जो शेयर मार्किट, म्यूच्यूअल फण्ड जैसे प्लेटफॉर्म प्रोवाइड करती है। कंपनी का वैल्यूएशन अन्य फिनटेक कंपनियों के मुकाबले कई अधिक है, इसका प्राइस टू अर्निंग रेश्यो लगभग 31 गुना है, जबकि लेंसकार्ट का यह आंकड़ा 234 गुना है।
यह भी पढ़े : Green Energy सेक्टर से जुडी यह कंपनी बना रही करोड़पति। 6 महीनो में पैसा डबल, 3 साल में ट्रिपल…
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।