Defence PSU Stock: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) नवरत्न डिफेंस कंपनी ने इस साल के FY26 Q2 दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किये, नतीजे आते ही स्टॉक में जबरदस्त हलचल देखने मिली। कंपनी ने इस रिजल्ट में सभी क्षेत्रों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन दिखाया है, जिसका सीधा असर स्टॉक पर भी देखने को मिला। 31 अक्टूबर 2025 को BEL के शेयरों में 4 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी को लगातार मिल रहे नए ऑर्डर और मजबूत ऑर्डर बुक की वजह से आने वाले समय में इन शेयरों में शॉर्ट-टर्म में शानदार रिटर्न मिल सकता है।
Defence PSU का बढ़ा मुनाफा
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने शुक्रवार को इस साल के दूसरे Q2 सितंबर तिमाही नतीजे जारी किये है जिसमे कंपनी का शुद्ध मुनाफा 18 फीसदी से बढ़कर 1286 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह मुनाफा पिछले वर्ष इसी तिमाही के मुकाबले बढ़ा है। इससे पता चलता है कि कंपनी ने अपनी कमाई को मजबूत किया है और अपने ऑपरेशन को बेहतर तरीके से चलाया है।
इस नतीजों में BEL की कुल टर्नओवर भी बढ़ा है जिसमे कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 17.87 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी ने 10,727 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेनु कमाया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से बेहतर है। इससे यह जाहिर होता है कि कंपनी के उत्पादों की मांग मजबूत बनी हुई है।
यह भी पढ़े : कमबैक हो तो अनिल अंबानी के पावर स्टॉक जैसा! ₹3 से ₹46 पार, अभी भी है खरीदने का मौका।
BEL का शानदार प्रदर्शन
यह ग्रोथ में कंपनी की सरकारी डिफेंस सेक्टर में सक्रियता और निरंतर नए ऑर्डर्स मिलने के कारण संभव हुई है। भारत सरकार की योजनाए और रक्षा उत्पादन के चलते BEL की कारोबार दर को बेहतर बनाया है। कंपनी ने अपने प्रोजेक्ट डिलिवरी में गुणवत्ता बनाए रखी है, जिससे ग्राहकों का विश्वास और बढ़ा है।
Bharat Electronics Share Price
शुक्रवार, 31 अक्टूबर को कंपनी के Q2 नतीजों के ऐलान के बाद, BEL के शेयरों में शानदार तेजी दिखाई। NSE पर शेयर 3.98 फीसदी से अधिक चढ़ा और 42620 के ऊपर क्लोज हुआ है। यहाँ नवरत्न PUS कंपनी ने अपने निवेशकों को इस साल 2025 में अबतक कुल 45 फीसदी का रिटर्न दिया और पिछले पांच सालो में कंपनी ने 1,282 फीसदी मल्टीबैग्गर रिटर्न दिए है जिसमे स्टॉक फोकस में बना हुआ है।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने FY26 की Q2 दूसरी तिमाही में मजबूत मुनाफा और रेवेन्यू में वृद्धि दिखाकर डिफेंस क्षेत्र में अपनी स्थिर स्थिति को और मजबूत किया है जिसके चलते निवेशकों में भरोसा और बढ़ा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।