Groww Listing: ग्रो की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures ने आज स्टॉक मार्किट में पहला कदम रहा जिसमे कंपनी के स्टॉक में पहले ही दिन ही 22% का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। 12 नवंबर 2025 को शेयर बाजार में Groww के शेयरों ने शानदार शुरुआत की। IPO प्राइस बैंड कीमत 100 थी, लेकिन BSE पर आज ये 114 पर लिस्ट हुए, जो कि 14% अधिक था, और फिर तेजी से बढ़कर 124.39 तक पहुंच गए, जिससे निवेशकों को पहले ही दिन 22% से ज्यादा का फायदा का मुनाफा हुआ।
यह कंपनी Fintech क्षेत्र के लिए एक शानदार डेब्यू माना जा रहा है और नए जमाने की टेक कंपनियों के लिए यह एक मजबूत संदेश लेकर आया है। शेयरों की इस तेजी ने यह दिखा दिया कि बाजार में Groww के प्रति भरोसा कितना मजबूत है।
Fintech IPO की धमाकेदार लिस्टिंग
ग्रो कंपनी का आईपीओ 12 नवंबर 2025 को BSE और NSE दोनों पर लिस्ट हुआ। इश्यू प्राइस 100 रुपये था, लेकिन लिस्टिंग के समय शेयर 14% प्रीमियम पर यानी 114 रुपये पर BSE में और 112 रुपये पर NSE में शुरू हुए। आज अभी ट्रेडिंग के दौरान ग्रो के शेयर 124.39 रुपये तक चले गए। मतलब जिन निवेशकों को अलॉटमेंट मिला, उन्हें पहले ही दिन करीब 24% तक फायदा हुआ।
यह भी पढ़े : कम दाम, जबरदस्त फंडामेंटल! ये 5 Penny Stocks बना सकते हैं आपको करोड़पति।
सब्सक्रिप्शन में शानदार रिस्पॉन्स
Groww IPO को बहुत जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। कुल सब्सक्रिप्शन 17.60 गुना रहा। रिटेल निवेशकों ने 9.43 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने 14.20 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 22.02 गुना हिस्सा लिया। जिससे यह साफ़ है की निवेशकों ने ग्रो के बिजनेस मॉडल पर भरोसा जताया है।
Groww IPO का साइज और डिटेल
कंपनी का टोटल आईपीओ साइज 6,632.30 करोड़ रुपये था। इसमें से 1,060 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 5,572.30 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के ज़रिए मौजूद निवेशकों को मिला। एक लॉट में 150 शेयर थे, मतलब रिटेल निवेशक को कम-से-कम 1 लॉट यानी 15,000 रुपये का निवेश करना था। लॉट साइज और प्राइस बैंड की वजह से बड़े और छोटे निवेशकों दोनों को मौका मिला।
ग्रो कंपनी का बैकग्राउंड
ग्रो प्लेटफॉर्म 2016 में बना था और इसे एक्स-फ्लिपकार्ट कलीग्स ने शुरू किया। यह भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला डिजिटल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म है, जिससे आप शेयर, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, और अन्य फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स में निवेश कर सकते हैं। कंपनी की ब्रांड वैल्यू और टेक्नोलॉजी फोकस बड़े निवेशकों का भरोसा जीतने में सफल रहा है।
Groww Share Price
ग्रो का आईपीओ ने आज लिस्टिंग के दिन निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है, जिसमे अभी स्टॉक की कीमत 122.0 2 पर ट्रेड हो रही है और स्टॉक में 22 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। दुपहर के एक बजे तक स्टॉक में कुल 32,77,92,073 वॉल्यूम आया है जिसकी टोटल ट्रेडेड वैल्यू 4,000 करोड़ से ऊपर है।
यह भी पढ़े : Suzlon में 44% उछाल की तैयारी! 6.2 GW का मेगा ऑर्डर बुक, Anand Rathi ने दिया बड़ा टारगेट प्राइस..
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।