वोडाफोन आइडिया की दूसरी तिमाही में घाटा कम हुआ, जिससे आज कंपनी के शेयर में 6 प्रतिशत की तेजी आई है। कर्ज के बोझ से जूझ रही इस टेलीकॉम कंपनी ने जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही में अपने Consolidated net losses को पिछले साल के मुकाबले काफी घटा दिया है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। ब्रोकरेज फर्मों ने भी कंपनी के तिमाही रिजल्ट को लेकर सकारात्मक राय दी है जसिमे 47% ग्रोथ के लिए खरीदने की सलाह मिली है।
Vodafone Idea के तिमाही नतीजे
VI Q2 Results: वोडाफोन आइडिया ने FY26 की दूसरी तिमाही रिजल्ट में समेकित शुद्ध घाटा 5524 करोड़ रुपये बताया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 7176 करोड़ रुपये के घाटे से कम है। इसका मतलब है कि कंपनी का नुकसान कम हुआ है, जो एक निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है।
रेवेनु और EBITDA में बढ़ोतरी: कंपनी का इस तिमाही का रेवेनु 11194.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 2.4 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान कंपनी की EBITDA 4690 करोड़ रुपये की रही है। EBITDA मार्जिन लगभग 42 प्रतिशत के आस-पास है।
यह भी पढ़े : 1 पर 1 बोनस शेयर! ₹150 से कम कीमत वाले स्टॉक में कंपनी का बड़ा एलान, रिकॉर्ड डेट 14 नवंबर।
ग्राहक संख्या और ARPU में ग्रोथ
Vodafone Idea के कुल ग्राहक संख्या 196.7 मिलियन के करीब है, जिसमें 4G और 5G ग्राहकों की संख्या 127.8 मिलियन है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बढ़ा है। औसत प्रति उपयोगकर्ता रेवेन्यूए यानि ARPU 180 रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल 166 रुपये था, इसका मतलब है कि ग्राहक प्रति महीना अधिक खर्च कर रहे हैं।
इस तिमाही में Vodafone Idea ने नेटवर्क कवरेज बढ़ाने के लिए 1500 से अधिक नए 4G टावर लगाए हैं, जिससे कुल ब्रॉडबैंड साइट्स की संख्या लगभग 5,27,000 हो गई है। इस दौरान कैपेक्स लगभग 1750 करोड़ रुपये रहा है, जो नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार और विस्तार के लिए खर्च हुआ।
यह भी पढ़े : Q2 में 1,433 करोड़ का मुनाफा! Interim Dividend भी घोषित, निवेशकों की खुशी की लहर।
कर्ज की स्थिति
सितंबर 2025 के अंत तक Vodafone Idea का बैंक से कर्ज लगभग 1530 करोड़ रुपये था और उसके पास बैंक बैलेंस लगभग 3080 करोड़ रुपये था, जो कंपनी की वित्तीय स्थिरता में सुधार का साफ संकेत है।
VI शेयर प्राइस
VI Share Price: आज 11 नवंबर को बाज खुलते ही जोरदार खरेदी देखने मिली जिसमे स्टॉक 6% फीसदी से आधी चढ़ते हुए 10 रुपये के ऊपर ट्रेड हो रहा है। इस वक्त मॉर्निंग सेशन में 10:00 बजे स्टॉक की कीमत 10.05 पर कारोबार हो रही है जिसमे आज अभीतक कुल 69,57,85,981 का वॉल्यूम आया है जिसकी वैल्यू 699 करोड़ रही जिससे साफ़ पता चलता हसि की कंपनी के लोन काम होने से निवेशकों में फिरसे उम्मीद जगी है।
यह भी पढ़े : Suzlon में 44% उछाल की तैयारी! 6.2 GW का मेगा ऑर्डर बुक, Anand Rathi ने दिया बड़ा टारगेट प्राइस..
ब्रोकरेज फर्म का बुलिश सेंटीमेंट
विदेशी ब्रोकरेज फर्म Citi ने वोडाफोन आइडिया के स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 14 रुपये प्रति शेयर रखा है, जो आज के कीमत से 47 प्रतिशत से अधिक की तेजी का संकेत है। Citi ने इस स्टॉक को हाई-रिस्क श्रेणी में रखा है और सुप्रीम कोर्ट के AGR बकाया मामलों को कंपनी के लंबित फंडरेज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। इसके अलावा, कंपनी की कर्ज उठाने और सरकार की राहत योजना की स्पष्टता को भविष्य में जांच का विषय माना गया है।
घरेलू ब्रोकरेज Motilal Oswal ने इस स्टॉक पर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है और बेहतर एंटरप्राइज रेवेनु के चलते कंपनी की थोड़ी प्रगति की बात कही है। Motilal Oswal ने भी कंपनी के 5G नेटवर्क के विस्तार पर ध्यान दिया है और बताया कि Vodafone Idea अब तक 29 शहरों में 5G सेवा दे रही है और भविष्य में इसे और बढ़ाएगी।
यह भी पढ़े : ₹3 से भी सस्ता Penny Stock बना रॉकेट! 6 महीनों में 142% उछला, अब फिर लगा Upper Circuit
कोर्ट से मिली राहत
Supreme Court के हालिया फैसलों ने कंपनी को AGR बकाया मामलों में राहत की संभावना दी है, जो कंपनी के लिए फंड रेजिंग और वित्तीय सुधार के लिए सहायक होगा। Vodafone Idea सरकार के साथ इस पर चर्चा कर रहा है ताकि उच्च ब्याज और दंड राशि के पुनर्मूल्यांकन पर सहमति बन सके।
यह भी पढ़े : ₹8 से ₹36.75 तक जायेगा यह शेयर, ₹514 करोड़ के मेगा Acquisition के बाद शेयर बनेगा रॉकेट।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।