Adani Group Stock: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने बड़ा दावा किया है। नुवामा ने इस शेयर को BUY रेटिंग के साथ खरीदने की सलाह दी है। अगले एक साल में इस स्टॉक में 32% तक का टारगेट प्राइस मिला है जिसमे Nuvama ब्रोकरेज फर्म ने Adani Ports का टारगेट प्राइस ₹1900 तय किया है खासकर जब कंपनी के तिमाही नतीजे भी मजबूत रहे हैं और भारत की बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों से इस स्टॉक में सीधा लाभ होने की उम्मीद है.
Adani Ports के तिमाही नतीजे
Adani Ports Q2 Results: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने इस साल के दूसरी तिमाही Q2 FY26 के रिजल्ट पेश किये जिसमे कंपनी ने शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 29 प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा 2,413 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल इनकम 9,167 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 7,067 करोड़ रुपये थी, यानि इसमें 30 प्रतिशत की ग्रोथ दिखी। EBITDA 5,550 करोड़ रुपये रहा, जिसमे भी 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
अडानी पोर्ट्स के प्रमुख व्यवसाय में से घरेलू पोर्ट्स सेक्टर ने 6,351 करोड़ रुपये के रेवेनु के साथ 13% की ग्रोथ दर्ज की है, जबकि अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स का रेवेनु 1,077 करोड़ रुपये पहुंच गया है। लॉजिस्टिक्स में 79% रेवेनु ग्रोथ तो मरीन बिजनेस में 237% की शानदार रेवेनु ग्रोथ हुई है। मरीन सेक्टर में EBITDA में भी 182% का उल्लेखनीय उछाल आया है, जो इस क्षेत्र में कंपनी का बढ़ता कारोबार को दर्शाता है।
यह भी पढ़े : Yes Bank के मल्टीबैगर बनने का सपना होगा सच! दिख रहे हैं मजबूत संकेत
Adani Ports Share Price Target
ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने अडानी पोर्ट्स के शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग जारी करते हुए टारगेट प्राइस ₹1900 रखा है, जो मौजूदा भाव ₹1448.90 से लगभग 32% ऊपर है। Nuvama का मानना है कि कंपनी का मजबूत cash flow और strong बैलेंस शीट से स्टॉक में उछाल देखने मिलेगा। ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने FY26 से FY30 तक कंपनी मजबूत प्रदर्शन करने की रिपोर्ट में कही है, जिससे लोंगटर्म निवशकों के राडार में अब यह स्टॉक रहेगा।
यह भी पढ़े : Railway PSU Stock: कंपनी को मिला ₹272 करोड़ का मेगा ऑर्डर! शेयर बनेगा रॉकेट
अडानी पोर्ट्स की शेयर बाजार में स्थिति
अडानी पोर्ट्स शेयर इस समय अपने 52 वीक हाई प्राइस के करीब ट्रेड कर रहा है। इसका मार्च 2025 में 52 वीक हाई प्राइस ₹1,493.85 रहा था और अभी स्टॉक ₹1,448.90 के करीब ट्रेड हो रहा है। कंपनी का कुल मार्किट कैप ₹3,12,853 करोड़ का रह है। PE रेश्यो 25.9 के आस पास है, और कंपनी का ROCE 13.6% है।
Adani Ports Share Performance: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स का स्टॉक इस साल 2025 में अबतक 18.89% फीसदी चढ़ा है। सेबी से मिली क्लीन चीट और बढ़ते कारोबार से स्टॉक में तेजी बानी हुई है। लोंगटर्म में परफॉरमेंस देखे तो स्टॉक में पिछले 5 साल में कुल 290.43% फीसदी का रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़े : Vodafone Idea में दिखेगी 51% की तेजी! सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद Citi ने दिया तगड़ा टारगेट।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।