Stock in Focus: Vodafone Idea को सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में बड़ी राहत मिली है, जिससे कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कोर्ट के फैसले के बाद Citi ब्रोकरेज ने वोडाफोन आइडिया के शेयर पर तगड़ा टारगेट देते हुए ‘BUY’ रेटिंग कायम रखी है। ब्रोकरेज का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के AGR बकाया के आदेश से सरकार को कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत करने का कानूनी आधार मिल गया है। इससे आने वाले समय में शेयर में 51% तक उछाल संभव है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कंपनी को मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सरकार को अधिकार दिया कि वह कंपनी के AGR बकायों की पुनर्गणना और पुनर्विचार कर सकती है। इससे कंपनी को सभी पेंडिंग AGR बकायों में राहत मिलने की उम्मीद है। यह फैसला टेलीकॉम सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार के पास अब नीति निर्धारण और राहत देने की पूरी स्वतंत्रता है। इससे पहले 27 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट किया था कि सरकार को निर्णय लेने का अधिकार है, जिससे 20 करोड़ मोबाइल ग्राहकों और टेलीकॉम सेक्टर को फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़े : Railway PSU कंपनी को मिला ₹272 करोड़ का मेगा ऑर्डर! शेयर बनेगा रॉकेट..
AGR बकायों की स्थिति
वोडाफोन आइडिया पर अभी तक कुल AGR बकाया करीब ₹83,500 करोड़ है। इसमें से अतिरिक्त AGR देनदारी ₹9,450 करोड़ है, जो मार्च 2025 तक की है। कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया था जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सरकार को सभी बकाया पर पुनर्विचार करने को बताया है। जिससे अब कंपनी की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Citi का तगड़ा टारगेट
Citi Target on VI Stock: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Citi ने वोडाफोन आइडिया शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है। Citi ने अब नया टारगेट प्राइस ₹14 प्रति शेयर सेट किया है, जिससे मौजूदा भाव के मुकाबले करीब 51% की बढ़ोतरी संभव है। इसी के चलते शेयर में पिछले 5 दिनों में 6% से ज्यादा की तेजी आयी है। अब सिटी के इस टारगेट प्राइस से निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है।
यह भी पढ़े : PhysicsWallah का मेगा आईपीओ इस दिन खुलेगा, जाने पूरी डिटेल्स..
Vodafone Idea Share Price
आज 07 नवंबर 2025 को Vodafone Idea का स्टॉक मॉर्निंग सेशन से ही फोकस में बना हुआ था। अभी VI का स्टॉक दुपहर एक बजे 9.57 के करीब ट्रेड हो रहा है जिसमे 3.24% फिसदि का शानदार तेजी आयी है। शेयर बाजार में VI के शेयरों में आज अबतक सबसे ज्यादा वॉल्यूम देखने मिल रहा है जिसमे 66,99,68,255 शेयरों का कारोबार हुआ है और इसकी टोटल ट्रेडेड वैल्यू कुल 642 Cr रही जिससे निवेशकों का भरोसा दिख रहा है।
यह भी पढ़े : गिरते बाज़ार में खरीदें 5 दमदार शेयर.. Multibagger रिटर्न का दम!
Vodafone Idea के स्टॉक ने शार्ट टर्म में पिछले 6 महीनो में 38.44% का रिटर्न दिया साथ ही अब सरकार से मिली मदत के चलते स्टॉक में ये तेजी कायम रहने की उम्मीद है ग्लोबल फर्म से मिला 14 के टारगेट प्राइस से निवेशकों में जोश दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।