Paytm ने सितंबर 2025 में समाप्त हुई दूसरी तिमाही Q2 FY26 के रिजल्ट जारी किए, कंपनी ने इस तिमाही में ₹21 करोड़ का नेट प्रॉफिट किया जिससे निवेशकों में जोश दिखा और स्टॉक में 4.25% फीसदी की तेजी देखने मिली। इसी बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ब्रोकरेज फर्म और एक्सपर्ट्स ने भी पेटीएम शेयर के लिए ₹1,600 तक का टारगेट प्राइस रखा है जिसे यह Q2 रिजल्ट कंपनी का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।
Paytm के शानदार तिमाही नतीजे
Paytm Q2 Results: फिनटेक कंपनी One97 Communications ने Q2 FY26 के शानदार रिजल्ट पेश किये जिसमें कंपनी ने 24% की ग्रोथ के साथ ₹2,061 करोड़ का ऑपरेटिंग रेवेनु दर्ज किया है। यह ग्रोथ मुख्य रूप से पेमेंट्स और फाइनेंसियल सर्विसेज के कारोबार से आई है। पेटीएम सब्सक्रिप्शन वाले व्यापारियों की संख्या भी बढ़कर 1.37 करोड़ हो गई है, जो कंपनी की मजबूत पकड़ दिखता है।
कंपनी ने इस तिमाही में ₹211 करोड़ का टैक्स के बाद भी प्रॉफिट कमाया, रिपोर्टेड नेट प्रॉफिट ₹21 करोड़ रहा। EBITDA भी ₹142 करोड़ तक पहुंच गया, जिससे कंपनी की मुनाफे की स्थिरता बढ़ती दिख रही है।
पेटीएम के ग्रॉस मर्चेंडाइज़ वैल्यू यानि GMV में भी 27% की बढ़ोतरी हुई है, जो ₹5.67 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। यह ग्रोथ मुख्य रूप से क्रेडिट कार्ड और यूपीआई आधारित पेमेंट्स के कारण हुई है। कंपनी ने AI आधारित टेक्नोलॉजी का उपयोग करके अपनी सेवाओं को बेहतर बनाया है, जिससे ग्राहक अनुभव में सुधार हुआ है। इन सुधारों के चलते पेटीएम के स्टॉक में आज अच्छी तेजी देखने मिली जिससे निवेशकों की उम्मीदों बढ़ी है।
यह भी पढ़े : PhysicsWallah अब खेल बड़ा होगा… इस दिन खुलेगा मेगा IPO
Paytm शेयर प्राइस
Paytm Share Price: आज 06 नवंबर 2025 को पेटीएम के शेयरों में शानदार तेजी देखने मिली, आज कंपनी के शेयरों में 4.25% तेजी रही जिसमे 1,321.90 के लेवल पर ट्रेडिंग सेशन क्लोज हुआ। Paytm के Q2 रिजल्ट के कारण यह तेजी कायम रही। इस साल 2025 से अभीतक स्टॉक ने 33.85% फीसदी का रिटर्न दिया और शार्ट टर्म में पिछले 6 महीनो में ही स्टॉक 62.23% चढ़ा जिससे सभी निवेशकों की नजर फिरसे पेटीएम पर बनु हुई है।
यह भी पढ़े : 5 स्टॉक्स जिन पर Motilal Oswal ने लगाया बड़ा दांव? 40% तक रिटर्न का जबरदस्त मौका!
Paytm पर एक्सपर्ट का टारगेट प्राइस
Paytm Share Target: ब्रोकरेज फर्म सिटी ने Paytm स्टॉक पर खरीदने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1500 रखा है। वहीं, जेफरिज ने भी पेटीएम स्टॉक पर ₹1600 तक का टारगेट प्राइस सेट किया है और इसे खरीदने की रेटिंग दी है।
डिजिटल पेमेंट्स और फिनटेक सेक्टर में बढ़ती मांग के कारण पेटीएम के कारोबार को मजबूती मिल रही है। कंपनी लगातार नई टेक्नोलॉजी में निवेश कर रही है। बढ़ता यूजर बेस और रेवेनु ग्रोथ के चलते पेटीएम का स्टॉक आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है जिसमे ब्रोकरेज फर्म ने ₹1600 तक का टारगेट प्राइस सेट किया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।