Vodafone Idea के लिए एक फिरसे एक नई उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म टिलमैन ग्लोबल होल्डिंग्स TGH ने वोडाफोन आइडिया में 53,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश की डील बनाई है जिससे कंपनी को सहारा मिलने की संभावना है।
यह निवेश कंपनी के लिए आर्थिक संकट से उबरने का एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है, खासकर तब जब कंपनी भारी कर्ज से जूझ रही है। इस डील को यदि मंजुरी मिली तो अमेरिकी कंपनी का VI का नियंत्रण भी संभाल सकती है, जिससे वोडाफोन आइडिया में शानदार उछाल देखने मिलेगा। इस निवेश के बाद कंपनी को नए विस्तार के लिए कैपिटल मिलेगी, जो उसे टेलीकॉम क्षेत्र में मजबूती से वापस आने में मदद करेगी।
सरकार से मिलेगा राहत पैकेज से ही यह निवेश संभव
वोडाफोन आइडिया और TILLMAN GLOBAL HOLDINGS का यह बड़ा निवेश तभी संभव होगा जब भारत सरकार सभी बकाया जैसे कि AGR और स्पेक्ट्रम भुगतान के लिए एक ठोस राहत पैकेज देगी। TGH माफी की मांग नहीं कर रही है, बल्कि इसे पुनर्गठित करके कंपनी को राहत देने की बात कर रही है। इस निवेश का फार्मूला पूरी तरह सरकार के राहत पैकेज पर निर्भर करेगा।
अगर यह डील पक्की हुई, तो TGH कंपनी के नए प्रमोटर बन जाएंगे और मौजूदा प्रमोटर आदित्य बिड़ला ग्रुप और ब्रिटेन की वोडाफोन कंपनी से कंपनी के संचालन का नियंत्रण ले लेंगे। सरकार, जो VI में करीब 49% हिस्सेदारी रखती है, जो एक निष्क्रिय निवेशक बन जायेगा और उसका नियंत्रण कंपनी पर कम होगा।
यह भी पढ़े : ₹32 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट! Railway PSU स्टॉक में दिखेगा नया जोश।
TGH से बातचीत
TGH पहले भी लगभग 18 महीने तक वोडाफोन आइडिया में निवेश को लेकर बातचीत कर चूका है, लेकिन पिछली बार फंडिंग के तरीके और डील पर असहमति के कारण यह डील नहीं हो पाया था। इस फर्म के सीईओ संजीव आहूजा को फ्रांस की टेलीकॉम कंपनी ऑरेंज के पुनरुद्धार का अनुभव है, जो इस वक्त Vodafone Idea की जरुरत है।
Vodafone Idea Share Price
आज 03 नवंबर को यह खबर आने के बाद वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में मॉर्निंग सेशन में ही 5% तेजी आई जिसमे स्टॉक ने आज 9.20 के हाई लेवल को टच किया। इस वक्त 10:00AM पर इसमें थोड़ी प्रॉफीट बुकिंग भी देखने मिली जिससे सटॉक अब 8.82 के लेवल पर 1.03% फीसदी की बढ़त पर ट्रेड हो रहा है। इस डील के चलते बाजार में एक उम्मीद जगी है कि कंपनी के लिए ये निवेश संकट से उबारने में मदद करेगा।
Vodafone Idea का कुल मार्किट कैप ₹95600 करोड़ का है। वोडाफोन आइडिया को एक बड़े भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में जाना जाता है, जिसका भारत में तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क है और यह देशभर के 55,000 से अधिक शहरों में सर्विसेस है।
यह भी पढ़े : नवरत्न Defence PSU के ताबड़तोड़ नतीजे! शॉर्ट-टर्म में मिलेगा शानदार रिटर्न..
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के लिए है। निवेश से पहले कृपया अपनी वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। TM Hindi में किसी भी प्रकार का निवेश या वित्तीय निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव नहीं है। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का उपयोग करें।